
जयस्तंभ चौक इटारसी पर कांग्रेस का “मौन धरना प्रदर्शन” कार्यक्रम संपन्न,कांग्रेसी नेताओं ने रखे अपने विचार.
इटारसी// मनीष जायसवाल
इटारसी के जयस्तम चौक पर आज प्रातः 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक कांग्रेस का “मौन धरना प्रदर्शन” का कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें जिले के सभी युवा एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शामिल हुए एवं अपने उद्बोधन द्वारा विचार रखें
इस धरना प्रदर्शन में मुद्दा और वक्तव्य यह है कि पूरे देश भर में सोशल मीडिया पर लगातार ऐसी पोस्ट चल रही है जिसमें अयोध्या वासियों को और अयोध्या के निवासियों को भला बुरा कहते हुए मध्य प्रदेश वासियों से अपील की जा रही है वैसे ही अपील अयोध्या वासियों से की जा रही है जिससे एक नफरत का वातावरण मध्य प्रदेश वासियों के खिलाफ भी बन रहा है उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव में अयोध्या संसदीय क्षेत्र (पुराना फैजाबाद) भाजपा के हाथ से निकल गई है और यहां सपा के प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है उसके बाद से ही लगातार सोशल मीडिया पर अनर्गल टिप्पणी अयोध्या वासियों के खिलाफ की जा रही जिसमें
*”अयोध्या जाएं तो पूजा प्रसादी ना ले जाए
*वहां के दुकानदारों से कोई सामान ना खरीदें
*आप वहां की दुकानों से पूजा प्रसादी या अन्य सामान लेते हैं तो राम विरोधियों को मजबूत करेंगे आदि आदि.
इसके अलावा विरोधी पक्ष की राजनीतिक पार्टियों (सपा एवं कांग्रेस) को भी सोशल मीडिया के माध्यम से अनर्गल टिप्पणी करके जमकर आलोचना की जा रही है कांग्रेस के धरने प्रदर्शन में जिले के सभी कांग्रेस नेता उपस्थित थे जिनमें प्रमुख रूप से पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्री अंबिका शुक्ला,जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री गुड्डन पांडे, एडवोकेट एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्री रमेश के साहू, पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्री गिरजा शंकर शर्मा, श्री प्रवीण गांधी,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेत्री श्रीमती नीलम गांधी,नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मयूर जयसवाल कांग्रेस नेता गज्जू तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्री कमल दर्डा, कांग्रेस प्रवक्ता राजकुमार उपाध्याय (केलु,),अमोल उपाध्याय, पूर्व नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पंकज राठौर,पूर्व कांग्रेस प्रवक्ता अशोक जैन पत्रकार एवं कांग्रेस नेता श्री मुकेश गांधी आदि प्रमुख कांग्रेसी एवं पदाधिकारी शामिल रहे.








