♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

मालदा टाउन से उधना के मध्य 16 फेरे स्पेशल ट्रेन की सुविधा, सतना,कटनी,जबलपुर,पिपरिया इटारसी के यात्रियों को भी सुविधा .

इटारसी// मनीष जायसवाल

भोपाल 13 मई। रेल प्रशासन द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लीयर करने के उद्देश्य से गाड़ी संख्या 03417/03418 मालदा टाउन-उधना-मालदा टाउन के मध्य 08-08 ट्रिप स्पेशल ट्रेन चला रही है। इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी एवं सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे। इस स्पेशल ट्रेन का सतना, कटनी, जबलपुर, पिपरिया एवं इटारसी के यात्री भी सुविधा ले सकते है।

गाड़ी संख्या 03417 मालदा टाउन-उधना स्पेशल ट्रेन 12 मई से 30 जून 2024 तक प्रत्येक रविवार को मालदा टाउन स्टेशन से दोपहर 12:20 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन सतना सुबह 07:20 बजे, कटनी 08:35 बजे, जबलपुर 09:55 बजे, पिपरिया 12:00 बजे, इटारसी 13:30 बजे और मंगलवार को मध्य रात्रि 00:45 बजे उधना स्टेशन पहुँचेगी।

गाड़ी संख्या 03418 उधना-मालदा टाउन स्पेशल ट्रेन 14 मई से 02 जुलाई 2024 तक प्रत्येक मंगलवार को उधना स्टेशन से दोपहर 12:30 बजे प्रस्थान कर, इटारसी रात्रि 23:00 बजे पहुँचकर अगले दिन पिपरिया मध्य रात्रि 00:02 बजे, जबलपुर 02:30 बजे, कटनी 04:50 बजे, सतना 07:00 बजे और तीसरे दिन गुरुवार मध्य रात्रि 02:55 बजे मालदा टाउन स्टेशन पहुँचेगी।

यह गाड़ी रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में न्यू फरक्का, बड़हरवा जंक्शन,साहिबगंज, कहलगांव,भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर, अभयपुर, किऊल,बख्तियारपुर, पटना, आरा, बक्सर,पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, पिपरिया, इटारसी, खण्डवा, भुसावल, पालधी, अमलनेर, दोंडाईचा, नंदुरबार, नवापुर, व्यारा एवं चलथान स्टेशनों पर रुकेगी।

ट्रेन के ठहराव एवं समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।

 

पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129