
महिला बाल विकास द्वारा भिक्षावृक्ति की रोकथाम के लिये चलाया जा रहा जागरूकता अभियान,शहर के सभी 34 वार्डो में चल रहा अभियान.
इटारसी// हिंद 7 न्यूज़
इटारसी-शहर के सभी 34 वार्डो में महिला बाल विकास एवं नगरपालिका की टीम द्वारा नाबालिकों को भिक्षा मांगने से रोकने के लिये जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।अभियान का मुख्य उद्देश्य नाबालिक बच्चों को भिक्षा नही शिक्षा दिलाने का है।महिला बाल विकाश की परियोजना अधिकारी दीप्ति शुक्ला एवं नगरपालिका की टीम सभी वार्डो में पहुँचकर नाबालिकों को भिक्षा मांगने से रोकने जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।घर घर जाकर लोगों से नाबालिकों को भिक्षा नही देने की बात टीम द्वारा समझाया जा रहा है।टीम द्वारा झुग्गी बस्तियों में जाकर जो बच्चे स्कूल नही जा रहे है,उनको समझाया जा रहा है।स्कूल जाने के लिये बच्चों को प्रेरित किया जा रहा है। घर घर खाकर सभी को समझाया जा रहा है कि बच्चों को भीख नही शिक्षा की आवश्यकता है,इसी लिये आज से उन्हें भिक्षा देना बंद करे।आपके दिये हुये पैसे से बच्चे का भविष्य बनता नही बल्कि बिगड़ता है।इस लिये उन्हें भिक्षा देना बंद किया जाये।आज यह अभियान महिला बाल विकास द्वारा नाला मोहल्ले में चलाया गया।









