♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

बाल भिक्षावृत्ति की रोक सर्वे अभियान. 

इटारसी// मनीष जायसवाल

आज रविवार को अभियान के तहत प्रभारी परियोजना अधिकारी श्रीमती दीप्ति शुक्ला के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त निर्देशन अनुसार न्यास कॉलोनी झुग्गी,ओझा बस्ती,बस स्टैंड ,पत्ती बाजार इटारसी आदि जगह में सर्वे,महिला बाल विकास,स्वास्थ्य विभाग,शिक्षा विभाग, नगरपालिका की संयुक्त टीम के द्वारा किया जा रहा है।

घर-घर जाकर बच्चों की जानकारी ली गई और परिवार को समझाइए दी गई कि यदि किसी परिवार का कोई बच्चा यदि भीख मांगने के लिए जाता है तो उसकी जानकारी तुरंत दें सर्वे के दौरान किसी भी परिवार का बच्चा भीख मांगने नहीं जाता है इसकी जानकारी प्राप्त हुई,ओझा बस्ती के कुछ बच्चे जो पहले भीख मांगते थे वह अब पढ़ाई कर रहे हैं,शासकीय कन्या शाला के प्रधान पाठक श्री महेश रैकवार,शिक्षक श्री आर.के सेजकर,श्री श्याम सुंदर दीवान, श्री रतनलाल उईके द्वारा बस स्टैण्ड के बच्चों से स्कूल की जानकारी भी ली गई कोई बच्चा स्कूल नहीं जाता हो तो बताए उनका भी एडमिशन किया जाएगा लगभग सभी बच्चों का एडमिशन स्कूलों में है।

टीम ने झुग्गी छेत्र में जाकर परिवार और बच्चों से बातचीत की ऐसे परिवार जो बच्चों से भी भीख मंगवाते हैं उन पर शासन के द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग से आशा कार्यकर्ता विनम लोवंशी और श्री रघुराज सिंह चौहान सामाजिक पेंशन शाखा ने सभी परिवारों से सहयोग की आशा की है और परिवार को बताया की अभियान के बाद भी उनकी लगातार निगरानी रहेगी अब कोई भी बच्चा भी भीख ना मांगने जाए आप सभी इसका विशेष ध्यान रखें।

सेक्टर सुपरवाइजर श्रीमती राखी मौर्य के नेतृत्व में लगातार जागरूकता रैली के माध्यम से संदेश दिया जा रहा है समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका वार्डवासी उपस्थित थे सभी विभाग के सामूहिक प्रयास से अभियान को सफल बनाने के प्रयास लगातार जारी हैं।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129