
जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत विकास खण्ड केसला की समस्त ग्राम पंचायतो में जल संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य निरन्तर कराये जा रहे है।
केसला// मनीष जायसवाल
जल गंगा संवर्धन अभियान
//जल ही जीवन है// जल है तो कल है//
जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत विकास खण्ड केसला की समस्त ग्राम पंचायतो में जल संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य निरन्तर कराये जा रहे है। इसी कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत ताकू में सोकपिट का नया कार्य प्रारम्भ कराया गया, ग्राम पंचायत कालाआखर में स्टाप डेम के पास सफाई कार्य जन सहयोग से कराया गया, ग्राम पंचायत भट्टी में नाडेप एवं नाली सफाई कार्य कराया गया, ग्राम पंचायत चांदकिया में स्वसहायता समूह की महिलाओं के द्वारा सभा आयोजित कर जल संरक्षण एवं संवर्धन के कार्यो को चयनित किया गया।
जन प्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन के सहयोग से ग्राम पंचायत सिलवानी में कूप की मरम्मत एवं साफ-सफाई का कार्य कराया गया जिसमें जनपद अध्यक्ष श्री गंगाराम कलमे पूर्व सरपंच एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे.









