♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

नगरपालिका अध्‍यक्ष का प्रो एक्टिव वर्क- बरसात के पहले सनखेडा नाका पर कच्‍चा नाला खुदेगा,गोकुलधाम में पुलिया बनेगी… ताकि जलजमाव न हो नगरपालिका अध्‍यक्ष ने पुरानी इटारसी के दो क्षेत्रों में बरसात में आने वाली समस्‍या को देखते हुए किया निरीक्षण. 

इटारसी// मनीष जायसवाल

इटारसी। भारी बरसात में भी इटारसी में जलभराव न हो इसके लिए नगरपालिका अध्‍यक्ष पंकज चौरे ने इस वर्ष प्रो एक्टिव वर्क कर रहे हैं। बडे नालों की सफाई के साथ ही उन क्षेत्रों में भी देखा जा रहा है कि जहां जलजमाव होता है। जल जमाव वाले क्षेत्र में सनखेडा नाका एरिया प्रमुख है। बेतरतीब तरीके से कटी कालोनियों के कारण बरसाती पानी का प्राकृतिक बहाव बंद हो गया है, जिससे यहां पानी जमा हो जाता है। नगरपालिका अध्‍यक्ष पंकज चौरे ने यहां स्‍थानीय पार्षद और नगरपालिका की इंजीनियरिंग टीम के साथ निरीक्षण किया और पानी निकासी का विकल्‍प तलाशा। तय हुआ है कि मरोडा रोड किनारे से पिंक सिटी और श्री राम कॉलोनी तक कच्‍चा नाला खोदा जाएगा, जिससे बीएसएनएल कॉलोनी, ईशान टाउन कॉलोनी और आसपास के मैदानों का बरसाती पानी इन नालों के जरिए बडे नाले में जाएगा। नाला खोदने के निर्देश नगरपालिका अध्‍यक्ष श्री चौरे ने दे दिए हैं। बरसात के पूर्व यह नाला खुद जाएगा। निरीक्षण के दौरान पार्षद जिमी कैथवास, पार्षद प्रतिनिधि मनीष चौधरी, उपयंत्री मयंक अरोरा, आदित्‍य पांडे, कमलकांत बढगोती सहित अन्‍य मौजूद थे।

गोकुलधाम जाने बनेगी पुलिया-

पुरानी इटारसी में सिंचाई विभाग की जमीन पर सीएम राइज स्‍कूल बन रहा है, इसके पीछे की ओर बहुत से मकान हैं। स्‍कूल की बाउंड्री बनने से इनका शार्टकट रास्‍ता बंद हो गया है। दूसरी तरफ से भी आने जाने का रास्‍ता नहीं होने से पब्लिक ने नगरपालिका अध्‍यक्ष श्री चौरे को समस्‍या बताई थी। इस पर नपाध्‍यक्ष ने मौके पर निरीक्षण करते हुए वहां गोकुलधाम कॉलोनी में पुलिया निर्माण की बात कही। यह भी जल्‍दी ही बन जाएगी। निरीक्षण के दौरान यहां नगरपालिका उपाध्‍यक्ष निर्मल सिंह राजपूत व अन्‍य मौजूद थे।

बाक्‍स- औचक निरीक्षण में गायब मिला दमकल सहायक, नोटिस जारी

नगरपालिका अध्‍यक्ष पंकज चौरे ने सुबह 7 बजे ओवर ब्रिज के नीचे बने स्‍वच्‍छता विभाग के स्‍टोर और फायर विभाग का निरीक्षण किया। यहां पर जानकारी मिली कि यहां दमकल सहायक मधु ढोके लगातार बिना सूचना दिए डयूटी से गायब रहते हैं, आज भी डयूटी पर नहीं थे। जिस पर उन्‍हें कारण बताओ नोटिस जारी कर सेवा समाप्‍त करने की कार्यवाही के आदेश नगरलिका अध्‍यक्ष पंकज चौरे ने जारी किए हैं। इसके अलावा रोड पर निर्माणाधीन सामग्रियों को हटाने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129