
विहिप मातृशक्ति द्वारा नवरात्र में तीसरा शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न.
इटारसी// मनीष जायसवाल
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल मातृशक्ति प्रखंड इटारसी के द्वारा भारत माता चौराहे पर दुर्गे मैया की आरती पूजन एवं 56 भोग प्रसादी के साथ-साथ तीसरा शस्त्र पूजन का कार्यक्रम विधि विधान से किया। जिला संयोजिका Taruna Soni ने सभी बहनों को आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बताई और शौर्य यात्रा में साथ चलने को कहा एवं नगर संयोजिका अनीता तिवारी ने सभी को संगठित रहने को कहा। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से जिला प्रचार प्रसार प्रमुख अनूप जी तिवारी उपाध्यक्ष संतोष शर्मा अनुरुद्ध चंसौरिया संदीप यदुवंशी एवं मातृशक्ति बहनें बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।जय श्री राम। भारत माता की जय।
जय माता दी🚩
उपरोक्त जानकारी श्री अनूप तिवारी जिला प्रचार प्रसार प्रमुख नर्मदापुरम द्वारा दी गई.








