
अंतर्राष्ट्रीय_योग_दिवस की बैठक 13 जून को,अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाएगा.
इटारसी //मनीष जायसवाल
अंतर्राष्ट्रीय_योग_दिवस की बैठक 13 जून को
________________________________________
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाएगा
________________________________________
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का 21 जून 2024 को मनाया जाएगा। योग दिवस आयोजन मनाने हेतु जिला आयुष अधिकारी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन कराने हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने एवं सहभागिता हेतु बैठक 13 जून को दोपहर 01 बजे कलेक्ट्रेड सभा कक्ष में आयोजित है।
बैठक में कार्यक्रम के सेठानीघाट में आयोजन / जिले के अन्य स्थलों के चयन के संबंध में चर्चा, जिला स्तरीय कार्यक्रम में नगरपालिका द्वारा मंच व्यवस्था पर चर्चा, मुख्य अतिथि सहभागी अतिथिगण पर चर्चा, विद्यार्थियों/आम नागरिकों की सहभागिता एवं संख्या पर चर्चा, योग कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के परिधान (गणवेश) पर चर्चा, स्टॉफ एवं शिक्षक सामूहिक योग पर चर्चा, अतिथिगण, छात्र/छात्राओं के स्वल्पाहार, पेयजल, फ्लेक्स, के संबंध में चर्चा सहित अन्य बिन्दुओ पर चर्चा की जाएगी।







