
फाइटर फुटबॉल क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय 9A साइड अंडर 18 एवं 11 A साइड अंडर 15 , नाईट प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार से प्रारंभ हुआ.
इटारसी// मनीष जायसवाल
फाइटर फुटबॉल क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय 9A साइड अंडर 18 एवं 11 A साइड अंडर 15 , नाईट प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 15 /6 /2024 दिन शनिवार से प्रारंभ किया गया। आज के प्रथम मैच के मुख्य अतिथि के रूप में शिरीष कोठारी जी समाजसेवी ; राहुल चौरे जी भारतीय जनता पार्टी महामंत्री* सिल्लू दुबे जी उपस्थित रहे l फाइटर फुटबॉल क्लब के अध्यक्ष सत्यम अग्रवाल जी फाइटर फुटबॉल क्लब के कोषाध्यक्ष अध्यक्ष गोलू मालवीय जी ,विशाल कुशवाहा जी, महेश कुशवाहा जी, प्रवीण,फाइटर फुटबॉल क्लब के कोच भागवत सिंह राजपूत जी उपस्थित रहे lआज का प्रथम मैच फाइटर फुटबॉल क्लब जूनियर A v/s नेशनल फुटबॉल क्लब जूनियर के मध्य खेला गया जिसमें फाइटर फुटबॉल क्लब जूनियर ने नेशनल फुटबॉल क्लब जूनियर को 2-1 से पराजित किया वही दूसरा मैच फाइटर फुटबॉल क्लब जूनियर B v/s नर्मदा फुटबॉल क्लब जूनियर होशंगाबाद के मध्य खेला गयाl दोनों ही टीम के मध्य रोमांचक मैच खेला गया जिसमें नर्मदा पुरम फुटबॉल क्लब जूनियर ने फाइटर फुटबॉल क्लब जूनियर B को 1-0 से पराजित कियाl आज का तीसरा मैच पैरामाउंट पुलिस लाइन v/sजूनियर यंग बॉयज जूनियर इटारसी के मध्य खेला गया जिसमें पैरामाउंट पुलिस लाइन जूनियर ने 2-0यंग बॉयज जूनियर क्लब को पराजित कियाl चौथा मैच रेलवे वाइस जूनियर क्लब v/s गुरुकुल नर्मदा पुरम जूनियर टीम के मध्य खेला गया जिसमें पेनल्टी शूटआउट में गुरुकुल नर्मदा पुरम जूनियर विजय रही l अंडर 18 में पुलिस लाइन नर्मदा पुरम v/s गुरुकुल फुटबॉल क्लब के मध्य खेला गया जिसमें पुलिस लाइन 3-1 से विजय प्राप्त कीl आखिरी मैच फाइटर फुटबॉल क्लब v/s ऑर्डनेंस फैक्ट्री फुटबॉल क्लब के मध्य खेला गया दोनों ही टीम शानदार खेल प्रदर्शन करते हुए 1-1 की बराबरी पर मैच समाप्त हुआ उसके पश्चात पेनल्टी शूटआउट मे फाइटर फुटबॉल क्लब ने विजय प्राप्त कीl









