♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

आज से अटल पार्क में योग सप्ताह की शुरुआत,नपाध्यक्ष ने की नागरिकों से आने की अपील- 21 जून तक प्रतिदिन सुबह 6:30 से 7:30 तक चलेगा योगाभ्यास -नपाध्यक्ष चौरे ने कहा स्वयं को स्वस्थ रखने योगा को अपनाएं. 

इटारसी// मनीष जायसवाल

आज से अटल पार्क में योग सप्ताह की शुरुआत, नपाध्यक्ष ने की नागरिकों से आने की अपील

– 21 जून तक प्रतिदिन सुबह 6:30 से 7:30 तक चलेगा योगाभ्यास

– नपाध्यक्ष चौरे ने कहा स्वयं को स्वस्थ रखने योगा को अपनाएं

इटारसी। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। देश में इसके लिए तैयारियां चल रही हैं तो नगर पालिका इटारसी इसे और बेहतर करने के लिए योग सप्ताह मना रही है। आज अटल पार्क में नपा अध्यक्ष पंकज चौरे ने योग सप्ताह की शुरुआत की।

पहले दिन कम लोग आए। नपाध्यक्ष श्री चौरे ने आमजन से गुजारिश की है कि अपने को स्वस्थ बनाये रखने के लिए योग अपनाएं और अटल पार्क में चल रहे योग सप्ताह से शुरुआत करें। राकेश जाधव ने कहा कि योग शारीरिक व्यायाम, शारीरिक मुद्रा (आसन), ध्यान, सांस लेने की तकनीकों और व्यायाम को जोड़ता है।

भारत स्वाभिमान के राजेश गुप्ता ने आज योगाभ्यास कराया। इस दौरान उन्होंने योग से होने वाले फायदे भी गिनाये। इस दौरान सूर्य नमस्कार सहित ध्यान और विभिन्न आसन कराये गये। आज पहले दिन योगा के लिए नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, स्वच्छता विभाग के सभापति राकेश जाधव, नगर पालिका स्वच्छता विभाग के कर्मचारी कमलकांत, जगदीश पटेल सहित अन्य कर्मचारी और पार्क में सुबह की सैर करने आए कुछ नागरिक भी शामिल हुए।

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129