♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

कोजागिरी (शरद) पूर्णिमा पर मुस्कान संस्था में दृष्टि नारी संगठन ने बच्चों संग मनाया उल्लासपूर्ण पर्व.

इटारसी// मनीष जायसवाल

इटारसी। कोजागिरी (शरद) पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुस्कान संस्था में हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया। इस अवसर पर दृष्टि नारी संगठन की अध्यक्ष श्रीमती रीना डोंगरे डोईफोडे एवं उनके महिला मंडल ने संस्था के बच्चों के साथ मिलकर खीर का प्रसाद, फलहार एवं कपड़ों का वितरण किया।

मुस्कान संस्था के संस्थापक और सामाजिक कार्यकर्ता आदरणीय मनीष ठाकुर ने दृष्टि नारी संगठन की समर्पित टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति का यह स्नेह और संवेदनशीलता समाज में करुणा और सेवा की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम के दौरान संगठन की सचिव श्रीमती रीतु शेजवाल यादव, कोषाध्यक्ष श्रीमती अंकिता चौबे, उपाध्यक्ष श्रीमती रचना पटेल, वरिष्ठ सदस्य मौरे आई, श्रीमती मंजू तायडे, श्रीमती कविता तायडे, श्रीमती सोनवणे, श्रीमती रेखा डोंगरे, श्रीमती शोभा रंधे, श्रीमती सुशीला गावंडे, श्रीमती माधुरी मौरे, श्रीमती रीना ठाकुर एवं श्रीमती बेबी ताई डोईफोडे सहित कई महिलाएँ उपस्थित रहीं।

दृष्टि नारी संगठन की मातृशक्ति ने बच्चों के साथ खेल, बातचीत और स्नेहपूर्ण समय बिताकर इस पर्व को यादगार बना दिया। संस्था परिवार ने इस आयोजन को “ममत्व और सेवा” का सुंदर संगम बताया तथा सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129