
इटारसी-नागपुर भोपाल बायपास रेल्वे लाईन पर बोरतलाई गांव के पास बनी रेल्वे पुलिया पर मिला ग्रामीण का शव.
इटारसी// मनीष जायसवाल
ग्राम बोरतलाई से निकली बायपास रेल्वे लाईन पर एक शव के पड़े होने की खबर ड्यूटी पर तैनात रेल्वे कर्मी द्वारा दिए जाने के बाद बहा ग्रामीणों की भीड़ लग गई। शव को देखने पर पता चला की शव ग्राम बोरतलाई निवासी रमेश चौरे पिता शिवनारायण चौरे का है परिजनों ने आकर इसकी पुष्टि की है। रेल्वे कर्मी द्वारा अपने वरिष्ठ अधिकारियों और आरपीएफ और जीआरपी को सूचना दी।








