
क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन का सरकार से अनुरोध,जल्द से जल्द मूंग की खरीदी शुरु की जाए.
इटारसी//मनीष जायसवाल
सरकार के द्वारा किसानों के मूंग के रजिस्ट्रेशन कर लिए गए हैं परंतु आज दिनांक तक खरीदी की कोई गारंटी नहीं दिख रही है इसलिए क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन सरकार से अनुरोध करता है जल्द से जल्द मूंग की खरीदी की शुरुआत की जाएक्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन सरकार से अनुरोध करता है जल्द से जल्द मूंग की खरीदी की शुरुआत की जाए आज इटारसी मंडी में अचानक बारिश होने के कारण किसानों की मूंग गीली हो गई और कुछ मूंग पानी मे वह गयी हमारे किसानों के सामने अनेको समस्या है धान की फसल की तैयारी करना खाद्य बीज लेना हार वेस्टर्न वाले की पेमेंट करना दवाई वाले की पेमैंट करना स्कूल खुल रहे है बच्चों की यूनीफॉर्म लेना काफी पुस्तक लेना खेत की बखरनी करना लेवलिंग करना ऐसे अनेको समस्या किसानों के सामने है परन्तु हमारी सरकार क्यों इस और ध्यान नहीं देती जब हमारे किसान अपनी आधी फसल ओने पोनेदाम मे बेचकर लुट जाता है उसके बाद खरीदी की जाती है जो बहुत दुख दायी है और बहुत गलत है इसलिए क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन सरकार से मांग करता है अति शीघ्र खरीदी की जाये यदि खरीदी समय पर नहीं हो ती है तो संगठन आंदोलन करने के लिए मजबूर है जिसकी सम्पूर्ण जबाब दारी शासन प्रशासन की रहेगी
जिला अध्यक्ष हरपाल सिंह सोलंकी









