♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

श्री साईं मोटर ड्राइविंग स्कूल एवं शिवांश कंप्यूटर सेंटर इटारसी द्वारा आयोजित छात्राओं एवं महिलाओं के लिए दो दिवसीय निशुल्क मोटर ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का आज शुभारंभ हुआ,आज 112 लर्निंग लाइसेंस बनाए गए.

इटारसी// मनीष जायसवाल

श्री साइं मोटर ड्राइविंग स्कूल एवं शिवांश कंप्यूटर सेंटर इटारसी द्वारा आयोजित छात्राओं एवं महिलाओं के लिए दो दिवसीय निशुल्क मोटर ड्राइविंग लाइसेंस  शिविर का आज शुभारंभ हुआ,इस शिविर का शुभारंभ क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक माननीय डॉ सीता शरण शर्मा एवं नगर पालिका के ऊर्जावान अध्यक्ष माननीय पंकज चौरे एवं परिवहन विभाग आयुक्त नर्मदापुरम के  द्वारा किया गया.

आज प्रथम दिवस इस शिविर में सुबह से ही ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वाले छात्राओं एवं महिलाओं की भीड़ रही आज 112 लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनाए गए जो की एक महीने की अवधि  के बाद परमानेंट कििए जाएंगे

कल इस शिविर के द्वितीय दिवस यानी 21 जून को लाइसेंस बनवाने वालों की लंबी कतार रहेगी,क्योंकि आज दिन भर छात्र-छात्राओं के गार्जियन एवं अन्य लोगों ने संपर्क किया है कि वह कल आएंगे और लाइसेंस बनवाएंगे.स्कूल कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं एवं कामकाजी महिलाओं के लिए यह लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस पूरी तरह निशुल्क बनाया जा रहा है

*विधायक एवं परिवहन आयुक्त नर्मदा पुरम ने दिया मार्गदर्शन एवं शिविर के आयोजन की प्रशंसा की एव इसे छात्राओं एवं महिलाओं के हित मे बताया

———————————————————————-

*इस अवसर पर आज  नर्मदापुरम के लोकप्रिय विधायक डॉक्टर सीता शरण शर्मा ने इस शिविर के आयोजक एवं साई मोटर ड्राइविंग स्कूल के संचालक केतन पटेल एवं शिवांश कंप्यूटर सेंटर के संचालक रामबाबू सिंह राजपूत को शुभकामनाएं दी साथ ही इस अभिनव प्रयास के लिए सराहना की है साथ ही कॉलेज जाने वाली छात्राओं एवं कामकाजी महिलाओं के लिए लाइसेंस के साथ वाहन चलाना फायदेमंद  बताया और यह भी कहा कि इससे उन्हें ट्रैफिक के नियम का पालन करने में आसानी होगी.

*इस अवसर पर आयुक्त परिवहन विभाग नर्मदा पुरम द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किए गए और ड्राइविंग लाइसेंस के निशुल्क शिविर को छात्र-छात्राओं एवं महिलाओं के लिए  सराहनीय बताया कार्यक्रम में अन्य गणमान्य नागरिक गण शामिल हुए जिसमें नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री निर्मल सिंह राजपूत,भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह,भाजपा जिला महामंत्री कल्पेश अग्रवाल,भाजपा नगर मंडल से श्री हन्नु बंजारा, भाजपा किसान मोर्चा महामंत्री राकेश मालवीय,भाजपा नगर मंडल से आशीष सोनी आदि शामिल हुए. एवं इस शिविर के संबंध में अपने संक्षिप्त विचार व्यक्त किए एवं आयोजक समिति को शुभकामनाएं दी.

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129