
छात्राओं एवं महिलाओं के लिए दो दिवसीय निशुल्क ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का हुआ समापन,270 लाइसेंस बनाए गए,कॉलेज छात्राओं के चेहरे पर आई मुस्कान.
इटारसी// मनीष जायसवाल
स्कूल कॉलेज की छात्राओं एवं कामकाजी महिलाओं के लिए दो दिवसीय निशुल्क ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का कल शुक्रवार को शाम 4:00 बजे समापन हुआ.कल इस ड्राइविंग लाइसेंस शिविर में 160 के लगभग लाइसेंस बनाए गए इस तरह 2 दिन में कुल 270 ड्राइविंग लाइसेंस बनाए गए
इस ड्राइविंग लाइसेंस शिविर के आयोजक श्री साई मोटर ड्राइविंग स्कूल के संचालक केतन पटेल एवं शिवांश कंप्यूटर सेंटर के संचालक रामबाबू राजपूत एवं उनकी टेक्निकल टीम (जिसमें संजू चौरे, संदीप पटेल,संदीप,पवन सराठे, संस्कार सांवरिया,बंटी चौरे)पूरे मनोयोग एवं सेवा भावना से इस कार्य में लगी रही फल स्वरुप दोनों ही दिन सुबह से शाम तक लाइसेंस बनवाने हेतु लंबी कतार देखी गई इसके साथ ही लाइसेंस बन जाने पर छात्राओं एवं महिलाओं के चेहरे पर खुशी देखी गई
इस कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ सीता शरण शर्मा,नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे,आयुक्त -परिवहन विभाग नर्मदा पुरम शामिल हुए साथ ही अन्य गणमान्य समाजसेवी नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री निर्मल सिंह राजपूत, इटारसी भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह,नगर पालिका में पार्षद- सभापति एवं भाजपा जिला मंत्री कल्पेश अग्रवाल,भाजपा नगर मंडल से श्री अभिषेक तिवारी,हनु बंजारा पुरानी इटारसी मंडल अध्यक्ष मयंक मेहतो आदि गणमान्य शिविर के शुभारंभ कार्यक्रम में पहुंचे एवं अपने विचार व्यक्त कर शुभकामनाएं दी.









