
उड़नदस्ता आबकारी द्वारा इटारसी नगर में दो दिन में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्यवाही।
इटारसी// मनीष जायसवाल
कलेक्टर के निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब की बिक्री, परिवहन एवं संधारण के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत आज मंगलवार को आबकारी उड़नदस्ता टीम इटारसी ने ग्राम लोधडी क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 30 लीटर देशी कच्चीशराब हाथ भट्टी मदिरा 650 किलोग्राम महुआ लहान एवं शराब निर्माण हेतु उपयोग होने वाली भट्टियों को जप्त किया गया है । मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34.1 (क) के तहत 02 प्रकरण कायम किये गये। जप्त की गई सामग्री की अनुमानित कीमत ₹ 1,21,000/- है। वही दिनांक 12 मई को इटारसी शहर में दबिश कार्रवाई की गई। मुखबिरों से मिली जानकारी के अनुसार 750 किलोग्राम महुआ लहान को बरामद किया गया तथा आरोपियों के विरुद्ध 1 प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जप्त महुआ लाहन एवं शराब की कीमत लगभग 75,000 रुपए आंकी गई है। अवैध मदिरा के परिवहन, संग्रहण, निर्माण, विक्रय के विरुद्ध पूरे जिले में आबकारी टीमों के द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है एवं सूचनाएं एकत्रित कर आगामी दिवसों में भी इस प्रकार की कार्यवाही जारी रहेगी। कार्यवाही में वृत इटारसी शहर आबकारी उप निरीक्षक के के पड़रिया , आबकारी आरक्षक मदन रघुवंशी, धर्मेंद्र बारंगे कर्तव्य पर उपस्थित रहे।








