
राष्ट्रीय पल्स पोलियो कार्यक्रम 2024 के अंतर्गत इटारसी शहरी क्षेत्र में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी चिकित्सालय में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को नगर पालिका अध्यक्ष श्री पंकज चौरे द्वारा पोलियो दवा पिलाकर उद्घाटन किया गया.
इटारसी// मनीष जायसवाल
राष्ट्रीय पल्स पोलियो कार्यक्रम 2024 के अंतर्गत इटारसी शहरी क्षेत्र में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी चिकित्सालय में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को नगर पालिका अध्यक्ष श्री पंकज चौरे द्वारा पोलियो दवा पिलाकर उद्घाटन किया गया एवं आई एम के अध्यक्ष डॉ आर दयाल विधायक प्रतिनिधि भारत वर्मा जी तहसीलदार श्रीमती सुनीता सहनी समाजसेवी संजय मिहानी डॉ विवेकचरण दुबे रविंद्र गुप्ता डॉ रवि टिकरिया द्वारा 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर आरके चौधरी ने बताया की चिकित्सालय में एक सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया जिसे देखकर बच्चे अति उत्साहित है शहरी क्षेत्र इटारसी में 17782 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य दिया गया है जिसे 23 24 एवं 25 जून को अभियान के रूप में पूर्ण किया जाएगा




