
पुरानी इटारसी सनखेड़ा नाका से सनखेड़ा गांव तक मुख्य सड़क बीच बड़ा गैप,रात के समय दोपहिया चालकों को दुर्घटना का खतरा.
इटारसी// मनीष जायसवाल
पुरानी इटारसी सनखेड़ा नाका से सनखेड़ा गांव तक मुख्य सड़क बीच बड़ा गेप हो गया है। सड़क के बीच मे सही गेप की भराई नही होने से सड़क की स्थित ऐसी हो गई है।दिन में तो ठीक है लेकिन रात के समय दो पहिया वाहन चालकों पर दुर्घटनाओं का खतरा मंडराता रहता है।जिम्मेदार विभाग को इस और ध्यान देते हुये तत्काल सड़क के बीचों बीच डामर या अन्य चीज से गेप को भरना चाहिये, ताकि इस सड़क पर वाहन चालक सुरक्षित आवगमन कर सके,समय रहते जिम्मेदार विभाग को इस और ध्यान देना चाहिये, नही तो कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना वाहन चालकों के साथ घट सकती है।









