
दशहरा पर्व पर होगा 61 फिट ऊंचे विशालकाय रावण का दहन। 1 = दशहरा उत्सव समिति की बैठक में कार्ययोजना बनी।
सिवनी मालवा// मनीष जायसवाल
दशहरा पर्व पर होगा 61 फिट ऊंचे विशालकाय रावण का दहन। 1 = दशहरा उत्सव समिति की बैठक में कार्ययोजना बनी। 2 = श्री राम लक्ष्मण हनुमान की भव्य झांकी चल समारोह सांस्कृतिक आयोजन शस्त्र पूजन पूज्य संतो की धर्मसभा रंगारंग आतिशबाजी का प्रदर्शन रावण दहन होगा। 3. श्री राम जानकी राधा कृष्ण मंदिर के सामने स्थित विशाल मैदान पर दशहरा कार्यक्रम आयोजित होगा सिवनी मालवा= विश्व हिंदू परिषद के संरक्षण में जागृत हिंदू संस्कृति रक्षक मंच दशहरा उत्सव समिति द्वारा दशहरा पर्व पर श्री राम लक्ष्मण हनुमान जी की भव्य झांकी चल समारोह शस्त्र पूजन धर्मसभा रंगारंग आतिशबाजी का प्रदर्शन सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं होगा एवं श्री राम चंद्र जी के बाणों से मैदान पर खड़े 61 फिट ऊंचे विशालकाय रावण का दहन होगा । उक्त जानकारी देते हुए विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख एवं कार्यक्रम संयोजक शिव राठौर ने बताया कि आज स्थानीय कार्यालय पर दशहरा पर्व पर आयोजित कार्यक्रम हेतु आयोजन समिति की बैठक संपन्न हुई जिसमे कार्यक्रम की रूपरेखा बनी। राठौर ने बताया कि विगत 29 वर्षो से निरंतर समिति द्वारा विशाल दशहरा पर्व मनाया जा रहा है। इस वर्ष भी दशहरा पर्व के अवसर पर दिनांक 2/10/2025 दिन गुरुवार को श्री राम जानकी राधा कृष्ण मंदिर के सामने स्थित विशाल मैदान पर दशहरा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। दशहरा कार्यक्रम जो कि शाम 5 बजे से गांधी चोक स्थित श्री राम जानकी मंदिर से भगवान श्री राम चंद्र लक्ष्मण हनुमान की भव्य झांकी चल समारोह निकाला जाएगा जो की नए बस स्टैंड स्थित श्री राम जानकी राधा कृष्ण मंदिर में पूजा अर्चना कर श्री राम जानकी राधा कृष्ण मंदिर के सामने स्थित दशहरा मैदान पहुंचेगी । रात्रि 6.30 दशहरा मैदान पर मां यशोदा के सांवरे जागरण ग्रुप द्वारा भजनों की प्रस्तुति सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे एवं 7.00 बजे नगर वासियों द्वारा पूज्य संतो की उपस्तिथि में शस्त्रों का पूजन होगा एवं निरंतर इलेक्ट्रानिक रंगारंग आतिशबाजी पटाखों का प्रदर्शन किया जायेगा। रात्रि 7.30 बजे विश्व हिंदू परिषद पदाधिकारियों एवं पूज्य राष्टीय संत धर्मसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में अतिथि जनप्रतिनिधि समाजसेवी वरिष्ट नागरिक जनों की उपस्थिति में रात्रि 8 बजे मैदान पर खड़े 61 फिट ऊंचे विशालकाय रावण का भगवान श्री राम चंद्र जी के बाणों से वध एवं दहन किया जायेगा । विश्व हिंदू परिषद जागृत हिंदू संस्कृति रक्षक मंच दशहरा उत्सव समिति आयोजन समिति ने नगर वासियों से दशहरा को भव्य बनाने हेतु कार्यक्रम में सहयोग देकर सफल बनाने की अपील विश्व हिंदू परिषद जागृत हिंदू संस्कृति रक्षक मंच दशहरा उत्सव समिति के विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख कार्यक्रम संयोजक शिव राठौर संतोष पारीक रितेश जैन राजेंद्र साध राजेंद्र पालीवाल अजय सिंह ठाकुर नीरज तिवारी शैलेंद्र गोर प्रवीण अवस्थी अमित पालीवाल सनुप सिंह यदुवंशी निलेश राठौर विश्वेंद्र सिंह मंडलोई रघुवीर सिंह राजपूत दिलीप अग्रवाल अजीत सिंह राजपूत गोलू विश्वकर्मा राजू राय अनिल यादव डा सौरभ रघुवंशी सुशील गोहर भुरू बग्गन देव बाथ ब निक्की राठौर रविन्द्र छीरेले वीरू गन गोरे दीपक सोनी विनोद रघुवंशी तरूण सुनानिया पंडित ओमप्रकाश जोशी हेमंत मराठा विक्की राठौर अभय सोनी कम्मू गौर सुमित सराठे शीतल लोवंशी पूनम सेन मनीष बाथ ब आदि ने की हे ।








