
सर्व ब्राह्मण महिला संगठन की बैठक स्थानीय भगवान परशुराम भवन में आयोजित की गई। बैठक में संरक्षक श्रीमती कल्पना शर्मा द्वारा अध्यक्षता की गई.
इटारसी// मनीष जायसवाल।
सर्व ब्राह्मण महिला संगठन की बैठक स्थानीय भगवान परशुराम भवन में आयोजित की गई। बैठक में संरक्षक श्रीमती कल्पना शर्मा द्वारा अध्यक्षता की गई जिसमें परशुराम जयंती महोत्सव को लेकर महिला संगठन द्वारा किए गए आयोजन की समीक्षा की गई तथा आगामी सामाजिक कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में संरक्षक श्रीमती कल्पना शर्मा ने कहा कि पिछली परशुराम जयंती महोत्सव के दौरान महिला संगठन की प्रस्तुति ऐतिहासिक रही यही नहीं महिला संगठन ने हर आयोजन में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्यक्रम को भव्य बनाया है निश्चित थी इसके लिए महिला संगठन बधाई का पात्र है। श्रीमती शर्मा ने नगर सभा अध्यक्ष ज्योति शर्मा एवं उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि जब-जब संगठन को ऐसा नेतृत्व मिलता है तब तक संगठन आगे बढ़ता है।
इस अवसर पर संरक्षक श्रीमती इंदिरा तिवारी ने कहा कि जयंती महोत्सव पर हुए आयोजन की चर्चा पूरे शहर में रही हर एक परिवार ने आयोजन को सराह है एवं भविष्य में और अधिक मेहनत करके महिला संगठन काम करता रहेगा ऐसी मेरी अपेक्षा है। संरक्षक नीरू मिश्रा ने कहा कि जयंती के कार्यक्रम निष्पक्ष एवं निस्वार्थ भावना से किया गया था जिसका





