
माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं की परीक्षा में प्रवीण सूची में आने पर रेनबो स्कूल की छात्राओं को कलेक्टर ने किया सम्मानित.
नर्मदापुरम-/मनीष जायसवाल
माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षा 2024 में जिले की प्रवीण सूची में रेनबो स्कूल इटारसी की कक्षा 12वीं की पलक मालवीय ने तृतीय स्थान एवं कक्षा दसवीं की जिला टॉपर राशिका राय को आज जिला प्रशासन ने होम साइंस कालेज,नर्मदापुरम के सभागार में कलेक्टर सोनिया मीना के हाथों सम्मानित कराया गया । छात्राओ ने इटारसी शहर एवं रेनबो स्कूल का नाम रोशन किया है। शाला परिवार उनकी इस उपलब्धि पर अपने आप को गोरान्वित महसूस करता है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।







