
वैश्य महासम्मेलन ने मनाया सेवा दिवस,इस उपलक्ष में किया गया वृक्षारोपण एवं सिविल सर्विस में रैंकिंग पर समाज की बालिका पलक गोयल का किया गया सम्मान.
इटारसी// नर्मदापुरम
मनीष जायसवाल
24 जून को वैश्य महासम्मेलन म प्र के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री उमाशंकर गुप्ता जी के जन्मदिन को वैश्य महासम्मेलन सेवा दिवस के रूप में मनाता है। इस उपलक्ष्य में वैश्य महासम्मेलन द्वारा वृक्षारोपण किया गया साथ ही सिविल सर्विसेस में 479 वा स्थान प्राप्त करने पर वैश्य समाज की बालिका पलक गोयल सुपुत्री श्री नरेंद्र गोयल कॉलोनाइजर नर्मदापुरम का सम्मान वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश जिला इकाई नर्मदापुरम द्वारा किया गया जिसमें जिला अध्यक्ष संजय शिल्पी जिला उपाध्यक्ष रवि अग्रवाल जिला महामंत्री हरीश अग्रवाल साथ में होशंगाबाद से वरिष्ठ साथी अनिल अग्रवाल नर्मदा मशीनरी उपस्थित है







