
भारतीय डाक विभाग द्वारा रेल डाक सेवा,उप अभिलेख कार्यालय इटारसी में पार्सल पैकेजिंग यूनिट (PPU) आरम्भ की गई है अब निर्धारित वजन के पार्सल शुल्क देकर पैक करवाए जा सकेंगे, 5 से 79 रुपए तक रहेगा शुल्क..
इटारसी// मनीष जायसवाल
भारतीय डाक विभाग के द्वारा अपने उपभोक्ताओं की पार्सल पैकेजिंग सम्बन्धी कठिनाइयों को दूर करने के लिये इटारसी के एमबीसी (बुकिंग काउंटर) एम.जी. रोड रेल डाक सेवा, उप अभिलेख कार्यालय इटारसी में पार्सल पैकेजिंग यूनिट (PPU) आरम्भ की गई है, जिसके अंतर्गत न्यूनतम दरों पर 10 किलोग्राम तक के अलग अलग वजन वाले पार्सल को अच्छी क्वालिटी के प्लास्टिक फ्लायर से एवं 2 से 10 किलो के पार्सल को कार्टन बॉक्स में पैक करके दिया जावेगा | इसके लिये उपभोक्ताओं से पार्सल के वजन के अनुसार 5/- रुपये से 79/- रुपये तक का शुल्क लिया जावेगा। यह सेवा दोपहर 12:00 बजे से रात्रि 19:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी। रेल डाक सेवा एमपी मंडल के अधीक्षक श्री एच.एस. भिलवार द्वारा बताया गया कि इससे इटारसी शहरवासियों को अच्छे तरीके एवं कम दरों पर पार्सल पैकेजिंग की सुविधा एमबीसी (बुकिंग काउंटर) एम.जी. रोड रेल डाक सेवा, उप अभिलेख कार्यालय इटारसी में ही उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि ग्राहकों को पार्सल पैकेजिंग के लिए इधर उधर भटकना ना पड़े। एच.एस. भिलवार द्वारा उपभोक्ताओं से डाकघर की इस नवीन पार्सल पैकेजिंग सेवा का अधिकतम लाभ एमबीसी (बुकिंग काउंटर) एम.जी. रोड रेल डाक स









