
शिक्षिका सोनी का सेवानिवृत्ति कार्यक्रम सम्पन्न हुआ.
इटारसी// मनीष जायसवाल
शासकीय प्राथमिक शाला देशबंधु में सेवारत शिक्षिका पुष्पा सोनी शिक्षकीय सेवाकाल की 41 वर्ष 4 माह 6 दिवस की शासकीय सेवा अवधि पूर्ण कर सेवानिवृत हुई ।
इस अवसर पर शाला परिवार ने गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जन शिक्षा केंद्र प्राचार्य सतीश खल्को एवं अतिथि गणों के रूप में सेवानिवृत्ति शिक्षक राजकुमार दुबे, लेखापाल हरीश पटेल लिपिक श्याम दुबे , रेल्वे सेवानिवृत्तविनोद सोनी मंचासीन हुए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य खल्को ने पुष्पा सोनी के सेवा काल की सराहना करते हुए उनके स्वस्थमय एवं सुखमय में जीवन की कामना की।
कार्यक्रम को राजकुमार दुबे हरीश पटेल रामभरोस यादव सौम्या सोनी समीक्षा जैन ने संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन जन शिक्षक रितु अग्रवाल ने किया एवं आभार राजेंद्र चौरे ने माना।









