
संविदा कर्मचारी संगठनो ने बालिका की शिक्षा एवं आवास हेतु सेवा भारती को राशी भेंट की.
इटारसी// मनीष जायसवाल
भारतीय मजदूर संघ के मार्ग दर्शन में सोशल ऑडिट के संविदा कर्मचारियों के हितों के लिए कार्यरत संगठन सोशल ऑडिट स्टा्फ वेलफेयर ऐसोसिएशन एवं मनरेगा के संविदा अभियंताओं के संगठन मनरेगा अभियंता संघ ने एक बालिका की शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता राशि सेवा भारती को भेंट की सेवा भारती द्वारा धुरपन इटारसी में संचालित छात्रावास में रहने वाली अनुसूचित जाति/जनजाति समाज की बालिकाओं की शिक्षा एवं आवास व्यवस्था समाज एवं सामाजिक संगठनों के माध्यम से की जाती है, इस वर्ष 90 बालिकाओं का चयन उक्त छात्रावास के लिए किया गया है, समाजसेवीओ व्दारा इस पुनीत कार्य में बढ चढकर सहयोग मिल रहा है आज नर्मदापुरम के सर्किट हाउस में हुए इस कार्यक्रम में आरएसएस के विभाग कार्यवाहक देवीसिंह मीना, भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री शशांक माने की उपस्थिति में मनरेगा अभियंता संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री देवेन्द्र कुमार उपाध्याय एवं सोशल ऑडिट स्टा्फ वेलफेयर ऐसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सुनील चौहान व्दारा 25000 रूपए का चेक सेवा भारती के जिला अध्यक्ष सतीश अग्रवाल(सांवर









