
युवा मांझी समाज का मांझी मिलन समारोह नगर पालिका अध्यक्ष की उपस्थित मे संपन्न हुआ
इटारसी// मनीष जयसवाल
कल दिनांक 10 दिसम्बर दिन रविवार को सुबह 11 बजे से ईश्वर रेस्टोरेंट न्यास कालोनी मे युवा मांझी समाज संगठन “युमांस” इटारसी व्दारा दीपावली सेल्फी विद रंगोली प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण एवं मांझी मिलन समारोह कार्यक्रम रखा गया था। जिसमे कार्यक्रम कि अध्यक्षता श्री हेमराज रायकवार ने कि एवं मुख्य अतिथि श्री पंकज चौरे अध्यक्ष नगर पालिका परिषद इटारसी एवं अतिथि के रुप में श्री स्वतंत्र कश्यप, श्री महेश रायकवार, श्री अशोक मसाब उपस्थित हुए। कार्यक्रम के अध्यक्ष संतोष रायकवार ने बताया की सर्व प्रथम भगवान श्री निषादराज के तैलचित्र पर सभी के व्दारा पूजन आर्चना कर कार्यक्रम का प्ररंभा किया गया। कार्यक्रम मे स्वागत उद्बोदन संगठन संरक्षक श्री रोहित रायकवार ने किया। साथ ही संगठन व्दारा श्रीमती विमला विजय रायकवार को युवा मांझी महिला संगठन की अध्यक्ष के रुप मे नियुक्ति की गई।कार्यक्रम में नगर पलिका अध्यक्ष श्री पंकज चौरे जी ने अपने उद्बोधन मे मांझी समाज की पूर्व मांग पर वार्ड न.31 मे मंगल भवन एवं फिश मार्केट बनाने की घोषण की जिस पर सभी उपस्थित समाजिक बन्धुओ ने उनका आभार प्रकट किया । इसी प्रकार कार्यक्रम के अतिथियो ने समाजिक उत्थान पर अपने-अपने विचार रखे.तत्पश्चात दीपावली पर्व पर लगभग 21 बालिकाओ एवं महिलाओ व्दारा बनाई गई मतदान जागरुक अभियान संदेश पर सेल्फी विद रंगोली प्रतियोगिता का प्रथम व्दितीय एवं तृतीय पुरस्कार की घोषणा जज के रुप मे संगठन सचिव श्री रजत रायकवार ने कि। जिसमे प्रथम पुरस्कार कु.वंशिका केवट को व्दितीय पुरस्कार कु.संस्कृति कहार को तृतीय पुरस्कार कु. राखी रायकवार को प्रमाण पत्र मतदान जागरुक अभियान संदेश पर रंगोली बनाने पर दिया गया। वाकि सभी प्रतियोगी को प्रोत्साहन पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र मुख्य अतिथि श्री पंकज चौरे जी एवं अतिथि व्दारा वितरण किए गये। कार्यक्रम में समाजिक कार्यकर्त्ता श्री स्वतंत्र कश्यप श्री महेश रायकवार श्री अशोक गोयले जी एवं विजय रायकवार ने अपने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन मोहन रायकवार ने किया ने किया तथा आभार श्री संजय केवट ने किया।

मोहन रायकवार संस्थापक युवा मांझी समाज संगठन युमांस इटारसी जिला-नर्मदापुरम म.प्र







