
न्यास कॉलोनी की विभिन्न विकास योजनाओं का भूमि पूजन आज 18 अगस्त को.
इटारसी //मनीष जायसवाल
इटारसी। माननीय विधायक डॉ. सीता शरण शर्मा एवं नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चोरे आज 18 अगस्त को दोपहर 4:00 बजे न्यास कॉलोनी में विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन करेंगे।
विधायक निधि से होने वाले प्रमुख कार्य —
न्यास कॉलोनी ग्राउंड में पार्क निर्माण – लागत लगभग ₹8 लाख।
पत्रकार अरविंद शर्मा के निवास के सामने बालक पार्क एवं आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण – लागत लगभग ₹15 लाख।
वार्ड क्रमांक 14 एवं 12 में दो आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण – लागत लगभग ₹16 लाख।
कुल मिलाकर लगभग ₹39 लाख की लागत से विकास कार्य होंगे।
पार्षद अमृता ठाकुर ने बताया कि भूमि पूजन कार्यक्रम न्यास कॉलोनी स्थित अरविंद शर्मा के निवास के सामने वाले ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहेंगे।








