
प्रदेश भाजपा सरकार बजट में नवाचार से भ्रष्टाचार के रास्तों की खोज में,बजट कागजी..जमीनी स्तर का नहीं–राजकुमार केलू उपाध्याय, महंगाई राहत पर सरकार नहीं बोल रही – प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता
इटारसी// मनीष जायसवाल
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार केलू उपाध्याय ने बजट पर जारी प्रतिक्रिया बयान पर कहा की बजट कागजी,जमीनी स्तर का नहीं है राहत आमजनों से दूर प्रदेश की भाजपा शासित सरकार बजट में राशि की उपलब्धता कहा से लाएगी बजट में नवाचार प्रयोग की बात कहने वाली सरकार भ्रष्टाचार की नई रास्तों की खोज करने में तो प्रयासरत/अग्रसर तो नहीं
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजकुमार केलू उपाध्याय ने कहा कि प्रदेश में हुए घोटालों/प्रदेश की बेची गई व बेची जाने वाली सरकारी संपतियों की बिक्री की जांच कमेटी कब बनाएगी,नल,जल योजना,बलराम तालाब,गौ शालाओं की स्थितियों, न्यायालयों में विभागीय/शासकीय गंभीर मामलों पर प्रदेश सरकार की लापरवाही,ढिलाई क्यों बरती जा रही है
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजकुमार केलू उपाध्याय ने कहा कि महंगाई रोजमर्रा की वस्तुओं, पेट्रोल डीजल पर राहत कैसे,कब देंगे,किसानो को वादों अनुसार एमएसपी के दाम कब मिलेंगे क्या भाजपा संकल्प पत्र की घोषणाएं चुनावी जुमला ही होगी वहीं युवाओं को न्याय कब मिलेगा शिक्षा माफिया, स्थानीय निकायों में स्थानीय भ्रष्टाचारों, पानी टैंकर माफिया,भू माफियाओं,राशन माफियाओं दलालों पर कार्यवाही कब होगी.







