
प्लेबैक सिंगर स्व. किशोर दा की पुण्यतिथि पर संगीत प्रेमियों ने गीत गा कर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि.
इटारसी// मनीष जायसवाल
किशोर दा की पुण्यतिथि 13 अक्टूबर को स्थानीय 9 वी लाइन स्थित आशा निकेतन बिल्डिंग में सभी किशोर प्रेमियों ने एकत्रित होकर किशोर दा के गीत गाकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की, इस अवसर पर संगीत प्रेमियों में आलाप संगीत समिति अध्यक्ष मनीष जायसवाल कुमार अतुल एंटरटेनमेंट के डायरेक्टर अतुल शुक्ला, लेखराम दुंदभी,अजय राज,अज्जू तोमर,विजय राव, राजेश सिंह, सुशील (दादू )शुक्ला,डॉ विश्वास आदि संगीत प्रेमी उपस्थित थे आदि कलाकार मौजूद थे सर्वप्रथम किशोर दा के चित्र पर सभी ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की इसके बाद किशोर दा के सदाबहार गीतों की प्रस्तुति जिसमें अज्जू तोमर ने “रोते-रोते हंसना सीखो, राजेश सिंह ने “तुम भी चलो हम भी चलें” विजय राव ने “मेरा जीवन कोरा कागज” अतुल शुक्ला ने “प्यार मांगा है तुम्ही से” मनीष जायसवाल ने “दिलबर मेरे कब तक मुझे” दादू शुक्ला ने “एक लड़की भीगी भागी सी” और पुट्टन द्वारा “तेरे चेहरे में वह जादू है” जैसे गीत प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम में सूरजगंज शासकीय माध्यमिक शाला (पीएम श्री गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल) इटारसी के प्राचार्य श्री महेश रैकवार, श्री राजेश सिंह एवं रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर अज्जू तोमर जी का पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया गया.











