
स्काउट गाइड का एक दिवसीय बिगनर कोर्स पथरौटा में संपन्न.
इटारसी// मनीष जायसवाल
दिनांक 28/08/2025 को विकास खंड केसला के शा.उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पथरौटा में स्काउट गाइड का विकासखंड स्तरीय बिगनर कोर्स संपन्न हुआ।
गौरतलब है कि विगत एक सप्ताह से भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ नर्मदापुरम के तत्वाधान में संयुक्त संचालक श्री डॉ मनीष वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती ज्योति प्रहलाद मैडम के मार्गदर्शन में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। आज शिविर का समापन हो गया है।
कार्यक्रम का संचालन श्रवण सिंह राजपूत जिला प्रशिक्षण आयुक्त ने किया। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्टेट हेड क्वार्टर कमिश्नर रोवर श्री विनोद मालवीय थे। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता संकुल केंद्र पथरौटा के प्राचार्य श्री अरविंद देवलिया जी ने की।विशिष्ट अतिथि के रूप में पीएम श्री कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इटारसी के स्काउट गाइड के ग्रुप लीडर प्रधानपाठक श्री महेश रायकवार,डीएसओ टीडब्लूडी भारत लाल वंशकार विशेष रूप से उपस्थित थे। सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट श्री बनवारी लाल चौरे, मुकेश कुमार तिल्लौरे,महेश सैनी, ने सहयोग प्रदान किया। प्रशिक्षण के दौरान श्री अरविंद देवलिया प्राचार्य ने सभी प्रशिक्षण में आए हुए शिक्षकों से अपने अपने विद्यालय में स्काउट गाइड दल घटित कर स्काउट गाइड की गतिविधियों को संचालित करने का आव्हान किया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री विनोद मालवीय ने कहा कि भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राज्य मुख्यालय भोपाल के सहयोग से अति शीघ्र जिला स्तरीय स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन प्रशिक्षण शिविर नर्मदापुरम जिले में आयोजित किए जाएंगे। श्री महेश रायकवार जी ने इटारसी शहर के सबसे बड़े पीएम श्री विद्यालय में भी पूर्व से घटित गाइड दल की गतिविधियां को युद्ध स्तर पर जिला संघ के मार्गदर्शन चलाया जाएगा।
ट्रेनिंग के दौरान स्काउटिंग की नियम प्रतिज्ञा झंडा गीत प्रार्थना आधारभूत सिद्धांत स्काउटिंग क्या क्यों कैसे आत्मनिर्भर स्वावलंबी समाज सेवा एवं राष्ट्र सेवा के गुण प्रदान किए गए।
श्री महेश कुमार सैनी ने अंत में आभार व्यक्त किया।
शिविर संचालक
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पथरौटा










