
जन्म जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा वार्ड नंबर 19 बूथ नंबर 187 पर स्वर्गीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की.
इटारसी// मनीष जायसवाल
आज 6 जुलाई डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल इटारसी के वार्ड नंबर 19 बूथ नंबर 187 पर भारतीय जनता पार्टी के पित्र पुरुष डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की एवं तत्पश्चात बिजासन मंदिर प्रांगण में एक पेड़ मां के नाम लगाएं जिसमें आम , चीकू,नीम, गुलमोहर, आदि पौधे सभी भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए। जिसमें प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह राजपूत भारतीय जनता पार्टी के ऊर्जावान मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष पप्पू पटेल, वार्ड पार्षद राहुल प्रधान, मंडल उपाध्यक्ष प्रतीक शुक्ला , किसान मोर्चा महामंत्री राकेश मालवीय किसान मोर्चा महामंत्री मनोज शर्मा, बूथ अध्यक्ष शिवकांत मालवीय, जितेंद्र पटेल, बूथ अध्यक्ष संदीप तिवारी, सहज पटेल, संजय युगने ,आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे.









