
सिंगिंग टैलेंट प्रोग्राम लता की आवाज-2023 का ग्रांड फिनाले साईं कृष्णा रिसोर्ट में 27 सितंबर को.
इटारसी//मनीष जायसवाल
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्वर कोकिला पद्मश्री स्वर्गीय श्री लता मंगेशकर जी के जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम लता की आवाज का ग्रांड फिनाले कल 27 सितंबर बुधवार को 2:30 बजे से साइंकृष्णा रिजॉर्ट में किया जा रहा है
ज्ञात हो इस मंच द्वारा पिछले दिनों इस सिंगिंग टैलेंट प्रोग्राम प्रतियोगिता का ऑडिशन लिया गया था जिसमें इटारसी, होशंगाबाद,पिपरिया, हरदा,भोपाल से आई 52 महिला गायिका प्रतिभागियों ऑडिशन दिया जिसमें से 26 महिलाएं सेकंड ऑडिशन के लिए चयनित हुई,फाइनल राउंड में 10 महिलाओं का चयन किया गया है जिनकी प्रस्तुति कल लता की आवाज ग्रैंड फिनाले-2023 प्रोग्राम के तहत खेड़ा स्थित साइकृष्णा रिसोर्ट में होगी.
यह प्रतियोगिता दो वर्गों में रखी गई है जिसके फाइनल प्रतिभागी तनिष्क शर्मा ,सलोनी सोनी, तृप्ति बरगले, पुण्यशीला पटेल,श्रीजा सनोज,जोहीथा चक्रवर्ती,मनी साहू, सुचिता मालवीय,शमीम खान,और ज्योति चोलकर हैं.









