
सरकार तो नहीं खरीद पाई, व्यापारी ने खरीदा समर्थन मूल्य पर गेहूं..
इटारसी// मनीष जायसवाल
सरकार तो नहीं खरीद पाई, व्यापारी ने खरीदा
इटारसी। गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने की घोषणा सरकार ने चुनाव के दौरान की थी लेकिन गेहूं का समर्थन मूल्य अभी भी वहीं पुराना चल रहा है। ऐसे में इटारसी मंडी में शुक्रवार को एक व्यापारी ने किसान से गेहूं 2700 रूपए प्रति क्विंटल खरीदा जो सरकार द्वारा चुनाव के दौरान घोषित समर्थन मूल्य के बराबर है। ऐसे में व्यापारी दीपांशु अग्रवाल ने 50 क्विंटल गेंहू खरीदकर एक मिशाल पेश की है। मंडी में मौजूद सभी किसान इस दौरान खुश नजर आए। उपज मंडी से प्राप्त जानकारी के अनुसार किसान मोरिश मशीह निवासी मकोडिया सिवनी मालवा से 50 क्विंटल गेहूं 2700 रूपए के भाव से खरीदा गया।









