♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

नर्मदापुरम पुलिस द्वारा दिनांक 15 व 16 जून की मध्य रात्रि में नाइट काम्बिंग गश्त में 176 आरोपियो पर की गई कारवाई।

नर्मदापुरम// मनीष जैसवाल

पुलिस मुख्यालय के आदेशनुसार प्रदेशव्यापी नाईट काम्बिंग गश्त के तारतम्य में पुलिस महानिरीक्षक नर्मदापुरम जोन इरशाद वली एवं पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम डॉ. गुरकान ‌द्वारा जिले में कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु जिले के समस्त थानी में कराया गया काम्बिंग गश्त.

दिनांक 15-16 जून की मध्यरात्रि को 250 से अधिक पुलिसकर्मियों की अलग अलग टीमों ने नाईट काम्बिंग गश्त के दौरान गिरफ्तारी वारंटी,फरारी वारंटी,स्थायी वारंटी, इनामी बदमाशी, जिला बदर व इनामी निगरानी बदमाश के साथ अन्य अपराधी में फरार आरोपियों की धरपकड़ करते हुये 176 आरोपियो पर कारवाई की।

पुलिस महानिरीक्षक इरशाद वली के निर्देशन में एवं पुलिस अधीक्षक डॉ गुरकरन सिंह के मार्गदर्शन में जिले के कुल 08 राजपत्रित अधिकारियो (पुलिस) के नेतृत्व में 250 से अधिक पुलिस अधिकारी कर्मचारियों की अलग अलग टीमें बनाकर उन्हें एवं बीपा कर नाईट काम्बिंग राश्त की। रात भर चली इस कार्यवाही में लगभग 08 घंटे में जिले में 107 गिरफ्तारी वारंटी गिरफ्तार किये गये । 51 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। 01 फरार आरोपी (299 जा.फौ.) को काम्बिंग गश्त के दौरान गिरफ्तार किया गया। काम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस टीमो ‌द्वारा कुल 16 जिला बदर के अपराधियों की चेकिंग की गयी इस दौरान शहर एवं कस्बों से एटीएस व बैंको की सुरक्षा में लगाए गए उपकरण व सुरक्षा गार्डों को भी चेक किया गया।

 

पुलिस महानिरीक्षक नर्मदापुरम जोन इरशाद वली ‌द्वारा थाना कोतवाली नर्मदापुरम एवं थाना इटारसी का निरीक्षण किया गया।

रात्रि काम्बिंग गश्त के दौरान जिले के समस्त अधिकारी व याना/चौकी प्रभारियों ‌द्वारा भ्रमण कर प्रमुख मार्गों पर उपस्थित लोगो से पूछताछ कर बेवजह घूमते पाये जाने पर युवको को समझाइश दी। पुलिस ‌द्वारा पूरे जिले में यह कार्यवाही एक साथ की गई

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129