
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत इटारसी खेड़ा स्थित कृषि उपज मंडी के सामने वृक्षारोपण किया गया.
इटारसी//मनीष जायसवाल
एक पेड़ मां के नाम अभियान को सार्थक बनाने रखने के लिए इसकी शुरुआत आज इटारसी खेड़ा स्थित कृषि उपज मंडी के सामने छायादार वृक्ष लगाकर इटारसी एस डी एम टी प्रतीक राव, नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे , तहसीलदार मैडम सुनीता साहनी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी रितु मेहरा ने शुरुआत की ।इस अवसर पर आर आई तुषार मोर्य, पार्षद जिमी कैथवास, राहुल प्रधान, पूर्व पार्षद अवध पाण्डेय, राजकुमार यादव, राकेश यादव, उमाशंकर लौवंशी एवं नगर पालिका कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।









