
एसडीम टी.प्रतिक राव ने सोनासाबरी स्थित एल के जी माल का औचक निरीक्षण किया.
इटारसी//मनीष जायसवाल
आज दिनांक 8 जुलाई 2024 को अनुविभागीय अधिकारी इटारसी श्री टी प्रतिक राव द्वारा सोनासाबरी स्थित एल के जी माल का औचक निरीक्षण किया गया| निरीक्षण के दौरान माल के सामने गाड़ियां अवस्थित रूप से खड़ी थी, जिनको व्यवस्थित रूप से पार्किंग एरिया में खड़े करने के निर्देश दिए गए| इसी के साथ माल के अंदर गेम जोन नमक दुकान का भी निरीक्षण किया गया| निरीक्षण के दौरान दुकान के अंदर 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे धूम्रपान करते हुए पाए गए| दुकान संचालक के पास कोई विधिवत अनुमति नहीं पाई गई एवं मौके पर से ही थाना प्रभारी इटारसी को उक्त दुकान पर अनुशास्मक एवं नियम अनुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए|







