
एकीकृत बाल विकास परियोजना बाबई सेक्टर गुराडिया केन्द्र गुराडिया की आंगनबाङी काय॔करता रामवति मेहरा का विभाग द्वारा आयोजित हुआ विदाई समारोह.
इटारसी// मनीष जायसवाल
एकीकृत बाल विकास परियोजना बाबई सेक्टर गुराडिया केन्द्र गुराडिया की आंगनबाङी काय॔करता रामवति मेहरा जी आयु 62 वर्ष पूर्ण 28 वर्ष सेवा देने के बाद विभाग द्वारा 30 जून को सेवा निवृत हो गई।
रामवति बहन आंगनबाङी सीटू यूनियन की पद अधिकारी है। बहुत सरल सुभाव,दयावान ,अपने काय॔॔ के प्रति लगन शील श्रीमान मनोहर मेहराजी जिला काय॔क्रम अधिकारी महोदयजी की बहन होने के बावजूद अपने काय॔ काल के समय पूर्ण जिम्मेदारी से आंगन बाङी केन्द्र मे सेवा दी।
ग्राम झालोन मे बानो बी सेक्टर परिवेक्षिका महोदयाजी, सेक्टर की ममता चौहान जी सहित आगनबाङी काय॔करताये सहायिकाये मिनी काय॔करताये ने सामुहिक सम्मान समारोह का आयोजन किया। जिसमे श्रीमती ज्योति पंवार आंगनबाडी सीटू यूनियन को आमंत्रित किया। श्रीमति पंवार,ममता चौहान ने साल,श्रीफल, उपहार से मेहरा बहन का स्वागत किया । परिवेक्षिका महोदय सहित सभी सेक्टर की बहनो ने उपहार भेट किये अल्पाहार का आयोजन हुआ। रामवति मेहरा जी अपनी सेवाकाल की जानकारी दी। सभी बहनो को अपने कर्तव्यो का पालन करने की समझाईस दी। सभी बहनो ने अपने विचार वयक्त करते हुये भावभीनी विदाई दी।









