♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

कावड़ मोहल्ला पुरानी इटारसी से चोरी गई मूंग पाँच क्विंटल 21 किलोग्राम कीमती 44285/- रु० की जप्त 4 आरोपी गिरफ्तार.

हिंद 7 न्यूज़// इटारसी

इटारसी// कावड़ मोहल्ला शिवनारायण चौधरी इटारसी ने इटारसी थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 10/07/2024 की दरम्यानी रात्री मेरे खलियान/खला मे बने कमरे का ताला तोड़कर उसमे रखी मूंग की बोरियाँ चोरी हो गई एवं आशु चौधरी एवं प्रमोद धुर्वे पर चोरी की शंका जाहिर की। जिस पर थाना इटारसी में अप० क्र० 469/24 धारा 331(4),305 (a) बी एन एस का कायम कर विवेचना की गई। विवेचना के दौरान इटारसी थाना प्रभारी इटारसी गौरव सिंह बुन्देला द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया जिसने पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गुरकरन सिंह के कुशल निर्देशन एवं अति० पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्र तथा SDOP महेंद्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी इटारसी गौरव बुंदेला ने टीम बनाकर सरगर्मी से आरोपियों की तलाश करते हुए कस्वा इटारसी से आरोपी 1) आशू पिता राजू चौधरी उम्र 22 साल 2) प्रमोद पिता मन्नूलाल धुर्वे उम्र 29 साल 3) मंजू पिता सुदामा उईके उम्र 30 साल तथा 4) अरविन्द उर्फ गूंगा पिता पूरव धुर्वे उम्र 22 साल सभी निवासी कावड़ मोहल्ला इटारसी के मेमोरेंडम के आधार पर इटारसी स्थित 18 बंगला क्षेत्र के खंडर मकान से 5 क्विंटल 21 किलो ग्राम मूंग की कुल 12 बोरियाँ कीमती 44285/- रुपये विधिवत जप्त करने में सफलता प्राप्त की है।

जप्त सामग्री – 5 क्विंटल 21 किलो ग्राम मूंग की कुल 12 बोरियाँ कीमती 44285/- रुपये गिरफ्तार आरोपीगण- 1) आशू पिता राजू चौधरी उम्र 22 साल निवासी कावड़ मोहल्ला पुरानी इटारसी

2) प्रमोद पिता मन्नूलाल धुर्वे उम्र 29 साल निवासी कावड़ मोहल्ला पुरानी इटारसी

3) मंजू पिता सुदामा उईके उम्र 30 साल निवासी कावड़ मोहल्ला पुरानी इटारसी

4) अरविन्द उर्फ गूंगा पिता पूरव धुर्वे उम्र 22 साल निवासी कावड़ मोहल्ला पुरानी इटारसी

घटना के आरोपियों को पकड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाहन करने वाले इटारसी थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला, उनि श्रद्धा राजपूत, प्र० आर० 573 अशोक चौहान, प्र० आर० भूपेश मिश्रा, प्र०आर० अबरार, आर०, तुलसीराम कोडले, शाकिर खान, जय प्रकाश पाठे, गजेन्द्र डडोरे, राकेश परते की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129