
प्रधानमंत्री मा.नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में 31 अक्टूबर को दिल्ली में होगा राष्ट्रीय स्तर का “मेरी माटी मेरा देश”भव्य कार्यक्रम,नर्मदापुरम के युवाओं का हुआ चयन.
नर्मदापुरम// मनीष जायसवाल
नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार और नेहरू युवा केंद्र नर्मदापुरम मध्यप्रदेश जिला के निर्देशन पर “मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम ग्राम स्तर,ब्लॉक स्तर,जिला स्तर तथा प्रदेश स्तर कार्यक्रम के उपरांत दिल्ली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए सातों ब्लॉक के युवाओं का चयन हुआ। नेहरू युवा केंद्र नर्मदापुरम के जिला युवा आधिकारी एवं कार्यक्रम नोडल अधिकारी के. के. उर्मलिया ने जानकारी देते हुए बताया कि नई दिल्ली कर्तव्य पथ पर 31 अक्टूबर को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय स्तरीय “मेरी माटी मेरा देश” भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है देशभर के सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से युवा प्रतिनिधि अपने राज्य एवं शहर से अमृत कलश लेकर दिल्ली जायेंगे।
प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में अमृत वाटिका का निर्माण के साथ “मेरा युवा भारत अभियान ओर पोर्टल” लांच किया जाएगा। पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण की संस्कृति का अद्भुत नृत्य, कला और विविधताओं का संगम होगा यह कार्यक्रम अंतराष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित किया जाएगा।
वही नेहरू युवा केंद्र नर्मदापुरम के लेखाधिकारी श्री हरीश तिवारी ने बताया कि इसी कड़ी में युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय द्वारा जिला नर्मदापुरम शहर के युवा समाजसेवी साहिल तिलोटिया तथा अर्पिता तिवारी का चयन दिल्ली स्थित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हुआ है
यह जिले के लिए गौरव का क्षण है इससे पूर्व भी इन युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर संपन्न हुए कार्यक्रम में बेहतर प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वही सातों ब्लॉकों से भी युवाओं का चयन में रेशम खान,कंचन डोंगरे,सरस्वती कलम, हिमांशु त्रिवेदी,आकाश कुमार,शुभम पटेल,मनीष बडेवा युवाओ के चयन पर समाज सेवियो,गणमान्य नागरिकों सहपाठियो,परिजनो आदि ने शुभ कामना दी।








