
श्री जगन्नाथ रथ यात्रा कल,रथ की ऊँचाई अधिक होने की वजह से बिजली तार से होगी रथ यात्रा के मार्ग में बाधा,बिजली विभाग त्वरित कार्रवाई कर रथ यात्रा मार्गों के बिजली के तार को थोड़ा ऊंचा करें.
हिंद 7 न्यूज़//इटारसी
*श्री जगन्नाथ रथ यात्रा*
सभी भक्तों को अत्यंत हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि कल दिनांक 14 जुलाई दिन रविवार को इटारसी में जो भगवान् जगन्नाथ जी की रथयात्रा होने वाली है उसके लिए रथ इटारसी पहुंच चुका है। लेकिन रथ की ऊँचाई अधिक होने की वजह से बिजली तार रथ के आवगमन में बाधा पैदा कर रहे है।बिजली अधिकारी ध्यान देते हुये बाजार क्षेत्र के बिजली तारों को ऊंचा करने की कार्यवाही करें, ताकि रथ श्री द्वारकाधीश बड़े मंदिर से निकलते हुये बाजार की सड़कों पर सुरक्षित भृमण करते हुये शहर से बाहर निकल सके।









