
कल इटारसी आएंगे कांग्रेस नेता मानक अग्रवाल.
हिंद 7 न्यूज़ //इटारसी
इटारसी- कांग्रेस के कद्दावर नेता मानक अग्रवाल कल 14 जुलाई को सुबह 11:30 बजे इटारसीआएंग।इस दौरान श्री अग्रवाल पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रविकिशोर जायसवाल के निवास पर पहुंचकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त करेंगे तत्पश्चात वार्ड नंबर 1 में पौधारोपण कार्यकम में शामिल होंगे। पौधरोपण के बाद स्थानीय न्यायालय परिसर में पहुंचकर अभिभाषक संघ के चुनाव में अपने मत का उपयोग भी करेंगे इस दौरान जिला कांग्रेस के अध्यक्ष गुड्डन पांडे ,कांग्रेस पार्षद गण सहित अन्य कांग्रेसजन श्री अग्रवाल के साथ रहेंगे।








