
सेवा भारती जिलाध्यक्ष द्वारा नगर कार्यकारिणी की घोषणा
इटारसी// मनीष जायसवाल
इटारसी//सेवा भारती के जिला अध्यक्ष सतीश अग्रवाल(सांवरिया)द्वारा एक बैठक का आयोजन अशोक दाल मिल पर रखा गया बैठक में सेवा भारती के सभी सदस्यों से चर्चा के दौरान जिला अध्यक्ष सतीशअग्रवाल(सांवरिया )द्वारा नगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई कार्यकारिणी में अध्यक्ष राजेंद्र तोमर उपाध्यक्ष देवेंद्र राठौर उपाध्यक्ष राजू अग्रवाल सचिव गौरव (सोनू) मित्तल सह सचिव दीपक वर्मा मीडिया प्रभारी विनीत राठी एवं कार्यकारिणी सदस्य में राजेंद्र अग्रवाल प्रदीप राठौर प्रकाश पहलवान संजीव बड़कुर को बनाया गया जिला अध्यक्ष सतीश अग्रवाल(सांवरिया)द्वारा नवीन कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की इस अवसर पर सेवा भारती के सभी सदस्यों ने एक दूसरे को भुजरिया देकर भुजरिया पर्व की शुभकामनाएं दी इस अवसर पर जिले के पूर्णकालिक देवेंद्र धुर्वे उपस्थित थे नवीन कार्य करने के अध्यक्ष राजेंद्र तोमर ने कहा कि हमारी कार्यकारिणी गठित होने से सेवा भारती के सेवा के काम में अच्छी गति आएगी हमारे द्वारा जिला कार्यकारिणी को पूरा-पूरा सहयोग दिया जाएगा









