
गोंडा में ट्रेन हादसा,डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के कोच पटरी से उतरे, दो लोगों की मौत.
गोंडा//उत्तर प्रदेश// मनीष जायसवाल
गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा में गुरुवार को ट्रेन हादसा हो गया। चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के कोच पटरी से उतर गए हैं।शुरुआती जानकारी के मुताबिक 10 से 12 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के एसी कोच का बुरा हाल हो गया है। गोंडा के पास झिलाही रेलवे स्टेशन के नजदीक डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस डिरेल हो गई है। ट्रेन के पटरी से उतरते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया। लोग घबराकर चिल्लाने लगे। ट्रेन के रुकते ही यात्री बाहर निकले। हालांकि, अभी तक इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। रेलवे विभाग की ओर से घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।









