♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

शहर की सड़कों पर बुलेट मोटरसायकल के साइलेंसर पटाखा फोड़ने पर यातायात पुलिस की कार्यवाही,पुलिस ने आधा दर्जन बुलेट को जप्त किया.

इटारसी// मनीष जायसवाल

इटारसी-शहर की सड़कों पर दौड़ने वाली बुलेट मोटरसायकल पर आज से यातायात पुलिस ने कार्यवाही शुरू की है।सभी बुलेट मोटरसायकल की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।उन मोटरसायकल की पुलिस जांच कर रही है,जिनके सायलेंसरो में पटाखा फूटने की आवाज निकल रही है।शहर के नागरिकों की शिकायत पर पुलिस ने आज से बुलेट के सायलेंसरो की जांच शुरू की है।अगर पटाखा फोटने वाली बुलेट मिलती है तो उसको जप्त करने की कार्यवाही पुलिस द्वारा की जा रही है।इस सबंध में टीआई गौरव सिंह बुंदेला ने बताया कि युवा बुलेट मोटरसायकल में ऐसे साइलेंसर लगवा रहे है,जिसकी आवाज से लोग परेशान रहे है।सायलेंसरो की आवाज से हर कोई डर जाता है।आज से यातायात को निर्देश देते हुये पटाखा फोड़ने वाले वाहनों पर कार्यवाही कराई जा रही है।यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। क्योकि इतनी तेज डरावनी आवाज इसकी रहती है की बुजर्ग और बच्चों के कानों में आवाज पहुँचते ही उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। आज भी ऐसी कई मोटरसायकल को जप्त किया गया है।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129