
राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी जिला नर्मदा पुरम इटारसी की सभी सदस्यों द्वारा आज हड्डियों की गुणवत्ता (BMD) की निशुल्क जांच एवं परामर्श कैंप लगाया गया.
इटारसी// मनीष जायसवाल
राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी जिला नर्मदा पुरम इटारसी की सभी सदस्यों ने आज हड्डियों की गुणवत्ता (BMD) की निशुल्क जांच एवं परामर्श कैंप लगवाया जिसका सुभारंभ वार्ड पार्षद श्री कल्पेश अग्रवाल जी नगर मंडल अध्यक्ष श्री जोगेंदर सिंह जी भाजपा किसान मोर्चा नगर महामंत्री राकेश मालवीय ने किया, जिसमें डॉक्टर नेहा भंडारे ने सभी मरीजो के जांच के आधार पर फ्री चिकित्सक परामर्श दिया। और आयुर्वेद हमे क्यों अपनाना चाहिए यह महत्व समझाया। जिसमे हिन्दू वाहिनी की जिला अध्यक्ष अर्चना मालवीय, संरक्षक ममता मालवीय, ब्लॉक अध्यक्ष चांदनी शुक्ला ,सचिव साधना मालवीय, ज्योती त्रिवेदी, रीता अग्रवाल, नीलम मालवीय, भावना यादव, सविता शर्मा, रंजना राजपुत, शिला मालवीय,किरण मालविया,सपना चौहान इन सभी सदस्यों ने मिलकर इस कैंप को सफल बनाया एवं डॉक्टर नेहा भंडारे का आभार व्यक्त किया। जिसमें श्री धूतपापेश्वर कंपनी के मैनेजर श्री राजेश मालवीय एवं उनके सहयोगी लोकेश बारस्कर एवं सामाजिक बन्धुओ का इस बीएमडी कैंप में सबसे बड़ा योगदान रहा, जिसमे लगभग 150 मरीजों का निःशुल्क परीक्षण हुआ, अंत मे हिंदु वाहिनी की सदस्यो ने इन सब सहयोगियों का सहर्दय धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।








