
लक्ष्य क्रिकेट एकाडमी के तत्वावधान में गांधी मैदान पर आज से ग्रीष्म कालीन प्रशिक्षण शिविर का प्रारंभ,100 से अधिक युवा प्रशिक्षण में हुए शामिल.
इटारसी// मनीष जायसवाल
लक्ष्य क्रिकेट एकाडमी (Lakshay Cricate acadamy) के तत्वावधान में गांधी मैदान पर आज ग्रीष्म कालीन क्रिकेट कैंप के पहले ही दिन युवा प्रशिक्षु खिलाड़ियों का सैलाब उमड़ पड़ा। ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे शहर की होनहार प्रतिभाए आज के दिन का बेसब्री से इंतजार कर रही थी। कैप के ” श्री गणेश ” के दिन यदि 100 के आसपास युवा प्रतिभाए मैदान की शोभा बढ़ाने आ जाए तो फिर कोचिंग सटाफ के सदस्यों का खुश होना लाजिमी है।
🏏 किरकेट की परंपरागत किट से लेकर रंग बिरंगे परिधानो से सुसज्जित युवा रणबांकुरो ने आज जैसे गांधी मैदान के सौन्दर्य मै सैकडों चांद लगा दिए। पहले ही दिन उनके उत्साह व अठखेलियो ने इस बात के पुख्ता संकेत और दिए कि अब मैदान पर रोज आनंद की बारिश होने वाली है।
🎯 कोचिंग कैम्प के प्रशिक्षको ” अमिताभ दुबे , सुमेर चौहान,अमित जयसवाल,नीरज झा,अतुल राठौर,मनीष सेतपलानी,नीलेश चौधरी,चंचल पटैल व राकेश पांडेय सभी ने मिलकर आज युवाओ को कैचिंग,फील्डिंग व फिट रहने के मंत्र के साथ रनिंग,एक्सरासाइज कराई । खिलाड़ियों के लिए सदा से समर्पित नगर पालिका परिषद के सभापति श्री राकेश जाधव के करकमलों व सुन्दर उदबोधन के साथ आज ” प्रशिक्षण शिविर का विधिवत् ” शुभारंभ हुआ।
🎯 अपने भीतर अकूत प्रतिभा एवं संभावनाएं लिए 100 के लगभग युवाओ ने अपने जोश व उत्साह के साध ” भारत माता की जय ” व ” वंदेमातरम ” के महा- उदधोष के साथ सारा आसमान गुंजायमान कर दिया।
मैदान पर उपस्थित न होने के बाबजूद कोचिंग स्टाफ के सदस्यो ” रिचडस डिकोसटा ” रिचचू भैया ” एवं देवेन्द्र पाल ” नन्हे भैया ” का मारल सपोर्ट युवा प्रतिभाओ के होंसलो को बढ़ाता रहा।








