
प्रज्ञान सीनियर सेकेंडरी स्कूल मे गुरुपूर्णिमा की पूर्वसंध्या पर हुआ उत्सव का आयोजन
इटारसी// मनीष जायसवाल
गुरुपूर्णिमा की पूर्वसंध्या पर हुआ उत्सव
प्रज्ञान सीनियर सेकेंडरी स्कूल सनखेड़ा नाका में आज छात्र-छात्राओं द्वारा गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर “गुरु पूर्णिमा उत्सव” अत्यंत उमंग व उत्साह पूर्वक मनाया। इस अवसर पर छात्रों द्वारा सरस्वती पूजन के उपरांत अपने सभी शिक्षकों का तिलक, पुष्पगुच्छ व नारियल देकर उनके प्रति प्यार व सम्मान व्यक्त किया तथा चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। छात्र-छात्राओं द्वारा गुरु के महत्व व उनका छात्र जीवन पर प्रभाव पर प्रकाश डाला।
संचालक श्री दर्शन तिवारी जी ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अभिभावकों, शिक्षकों व छात्रों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी।उन्होंने जीवन में गुरु के महत्व पूर्ण भूमिका के बारे में बात की ।शिक्षकों द्वारा भी इसी विषय पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर समस्त प्रज्ञान परिवार उपस्थित रहा।









