
इटारसी रेलवे पूछताछ केंद्र में यात्रियों की लगती है लंबी कतार, रेलवे विभाग को किसी हिंदी भाषी व्यक्ति को पूछताछ केंद्र में नियुक्त करना चाहिए,कब होगा इस समस्या का निराकरण ?.
इटारसी//मनीष जायसवाल
इटारसी-इस खबर में हम आपको दो तस्वीर दिखा रहे है।एक तस्वीर रेलवे जनरल टिकिट खिड़कियों की है,और दूसरी तस्वीर ट्रेन पूछताछ केन्र्द की।जनरल टिकिट खिड़की पर इक्का दुक्का यात्री खड़े होकर टिकिट ले रहे है,तो ट्रेन पूछताछ केन्र्द पर दो लंबी लंबी लाइन लगी है।लाइनों में खड़े यात्री अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे है।ताकि उन्हें ट्रेन की जानकारी समय पर मिल सके।लाइन लगने की स्थित इस लिये बनी है,क्योंकि पूछताछ केन्र्द में जो महिला कर्मचारी है वह यात्रियों को जानकारी ही नही दे रही है।और तो और यात्रियों को उसकी भाषा को समझने में भी बड़ा समय लग रहा है।कुछ यात्रियों ने बताया कि ट्रेन की जानकारी महिला कर्मचारी नही दे रही है।महिला कर्मचारी की भाषा भी बराबर समझ नही आ रही है।यात्रियों को समय पर जानकारी भी उपलब्ध नही हो पा रही है। रेलवे को सुधार करते हुये उक्त महिला कर्मचारी के स्थान पर किसी और को बैठाना चाहिये ताकि यात्रियों को समय पर ट्रेनों की जानकारी मिल सके।








