♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

युवा मांझी समाज ने किया शिक्षा एवं खेल मे जिलास्तर प्रतिभा सम्मान,मुख्य अतिथि के रूप मे श्री सुभाष रायकवार जी अध्यक्ष निषादवंशीय मछुआ समाज भोपाल उपस्थित हुए.

इटारसी// मनीष जायसवाल

इटारसी /-आज दिनांक 21जुलाई दिन रविवार को ईश्वर रेस्टोरेंट न्यास कालोनी मे युवा मांझी समाज संगठन( युमांस) इटारसी व्दारा पांचवा वर्ष मे शिक्षा एवं खेल मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालो के लिए श्री निषादराज प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम रखा गया। इस कार्यक्रम मे नर्मदापुरम जिले के चालीस से ज्यादा प्रतिभायो का सम्मान पत्र एवं अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। युमांस संगठन के अध्यक्ष संतोष रायकवार ने बताया कि कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे श्री सुभाष रायकवार वरिष्ठ समाजसेवा एवं अध्यक्ष निषादवंशीय मछुआ समाज युवक युवती परिचय सम्मेलन समिति भोपाल उपस्थित हुए। एवं विशेष अतिथि के रुप श्री विक्रम बाथम मत्स्य विभाग मंत्रालय भोपाल उपस्थित हुए। आज संगठन में श्री पवन रायकवार नर्मदापुरम को शिक्षा प्रकोष्ठ, श्री राजेश रायकवार नर्मदापुरम को खेल प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।कार्यक्रम मे सर्व प्रथम सभी अतिथियो एवं उपस्थित समाजिक बन्धुओ व्दारा दीप प्रायोजित कर भगवान श्री निषादराज महाराज के जयकारे के साथ उनके तैलचित्र कि पूजा अर्चना कि गई।स्वागत उद्बोदन संगठन संरक्षक रोहित रायकवार ने किया।कार्यक्रम के अध्यक्षता श्री महेश रायकवार ने की। मुख्य अतिथी श्री सुभाष रायकवार जी ने जानकारी दी की राजधानी भोपाल में मध्यप्रदेश की सबसे बडी संगमरमर की श्री राम सीता लक्ष्मण के साथ श्री निषादराज एवं केवट महाराज की प्रतिमा सभी समाजिक बन्धुओ के सहयोग से स्थापित होने जा रही है। छात्र-छात्राओं का शुभकामनाऍ देकर कहा कि जिस क्षेत्र मे आपकी रुचि है उसमे कडी मेहनत कर आगे बढे। आप निश्चित ही सफल होगे। छात्र छात्राओ को शिक्षा के साथ-साथ समाज और धर्म के साथ भी जुडना चहिए। कार्यक्रम में विशेष अतिथि श्री विक्रम बाथम जी छात्र छात्राओ को शिक्षा में सहयोग करने को कहा।कार्यक्रम मे वरिष्ठ समाजसेवी के रुप मे श्री सीताराम रायकवार,रमेश चौरासिया,स्वतंत्रकश्यप, आशोक मासब,अलोक रायकवार नंदकिशोर संतौरे,अनिल रायकवार,कैलाश रायकवार, विजय रायकवार ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन मोहन रायकवार रायकवार ने किया तथा आभार रजत रायकवार रायकवार ने किया।

● इटारसी और नर्मदापुरम के सम्मानीत छात्र/ छात्राओ का नाम

—————————–

कक्षा 5 वी /-कु.दिव्यानी कहार नर्मदापुरम 81% कु.तनिष्का रायकवार इटारसी80% कु.भूमि रायकवार इटारसी80% कु.रोली केवट इटारसी80%*

कक्षा 8वी/- कु.भावना केवट नर्मदापुरम 92% कु.जानकी कहार नर्मदापुरम 89% कु.आरूषि कहार नर्मदापुरम 85% योगेश कहार नर्मदापुरम 85% देवू कुमार वनछोडिया*

कक्षा 10 वी/- कु. रिध्दिमा रायकवार नर्मदापुरम 96% पंकज रायकवार इटारसी 90% कु. सृष्टि रायकवार नर्मदापुरम 87% कु. राधिका रायकवार नर्मदापुरम 86% हितार्थ मांझी नर्मदापुरम 81% मोहित केवट नर्मदापुरम 80%.

कक्षा 12 वी/- कु.डोली रायकवार नर्मदापुरम 85% कु. मोनिका रायकवार नर्मदापुरम 81% कु. दिव्या रायकवार 80% कु. महक मांझी नर्मदापुरम 77%

● खेल प्रतिभा का नाम

—————————-

केन्द्रीय विधालय संगठन भोपाल की क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में केन्द्रीय विद्यालय एसपीएम की छात्रा कुमारी भारती कहार ने सर्वोत्तम प्रदर्शन करते हुए 03 गोल्ड मेडल तैराकी में प्राप्त करने वाली खिलाडी को उत्कृष्ट खिलाड़ी सम्मान किया गया।

● वन-डे कॉम्पिटिशन एक्जाम में सेलेक्शन वाली दो छात्राओ का सम्मान

कु. हेमन्तिका चौरासिया का मध्यप्रदेश पुलिस में और कु. अंकिता का अडिनेस फैक्टी में सलेक्शन पर गौरव सम्मान किया गया।

भवदीय मोहन रायकवार संस्थापक युवा मांझी समाज संगठन (युमांस) इटारसी.

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129