
जिला शिक्षा अधिकारी की मनमानी के खिलाफ विधायक से मिले स्कूल संचालक.
इटारसी //विगत दिनों प्राइवेट स्कूल का डेलिगेशन नर्मदापुरम इटारसी के विधायक सीताशरण शर्मा जी से मिला और जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा गलत तरीके से 43 स्कूलों पर की गई कार्यवाही के विरोध में ज्ञापन दिया। जिला शिक्षा अधिकारी ने गलत तरीके से उक्त स्कूलों के खिलाफ 5 वर्ष से मनमानी फीस वसूली की न्यूज़ जारी की, जिसके विरोध में स्कूल संचालकों ने कहा की ,एक भी स्कूल ने लगातार फीस नहीं बढ़ाई है क़ुछ स्कूलों की पोर्टल में फीस त्रुटिवश फीड होने से बढी हुई दिखाई दे रही है, जिसकी सम्पूर्ण जानकारी स्कूल संचालकों द्वारा 4 से 5 बार सम्बंधित अधिकारी को भेजी जा चुकी हैं, परन्तु इसके बाद भी शिक्षा विभाग द्वारा परेशान किया जा रहा हैl
इस सम्बन्ध में विधायक डॉ सीताशरण शर्मा ने जिला शिक्षा अधिकारी बिसेन जी को मोबाइल पर चर्चा की और बिना वस्तु स्थिति जाने बिना किसी प्रकार की कार्यवाही न करने को कहा और यह भी कहा की आप किसी भी स्कूल की जाँच नियामनुसार ही करें ,आप आय व्यय की व्याख्या गलत तरीके से कर रहे हैं अधिनियम की धारा 5 की उपधारा 2 में स्पष्ट हैl
नियमों का पालन करना अधिकारी का काम है नियमों की व्याख्या नहीं करें
स्कूल संचालकों को नाहक परेशान करना किसी के भी हित की बात नही है, उन्होंने कहा कि
समिति का मुनाफा राज्य शिक्षा केंद्र का विषय नहीं है।
विधायक महोदय ने जल्द ही कलेक्टर एवं जिला पंचायत सी ई ओ से मीटिंग करने की बात कहीl


====….====….================







